2015 के बिहार विधानसभा चुनाव का नतीजा कुछ भी हो सकता है इसमें कोई दो राय नहीं है। चूँकि बिहार की जनता चुनावों में काफी विवेकशील व्यवहार करती है। अगर लोकसभा चुनाव में कोई भारी जीत हासिल करता है तो इसका कतई मतलब नहीं है कि वह विधानसभा में भी वैसा ही परफॉर्मेंस दोहराएगा। क्योंकि जनता केंद्रीय सत्ता और राज्य की सत्ता के अंतर को काफी अच्छी तरह समझती है।
आज गया के परिवर्तन रैली में दिए गए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को जिस भी व्यक्ति ने ड्राफ्ट किया होगा उससे थोड़ी सी भूल हो गई। उन्हें 'जाना था जापान और वो पहुँच गए चीन।' उन्होंने भाषण में विरोध "जंगलराज" (राजद काल) का किया और कार्यकाल "मंडलराज" (25 साल) का गिनाया। आज भले तथाकथित जंगलराज वाले लालू प्रसाद और नीतीश कुमार एक हो गए हैं, लेकिन नीतीश कुमार जब सत्ता में लौटे थे तो नामकरण करने वाले जनेऊधारी ज्ञानी जनों ने उन्हें तथाकथित सुशासन काल कहा था। जिसमें भाजपा लगभग बराबर की शरीक रही थी। आखिर कोई पार्टी अपने 8 वर्षों के बहुमूल्य सुशासन कार्यकाल को कैसे गाली दे सकता है? यहाँ कुछ तो भूल है या यह एक राजनीतिक इशारा है।
नीतीश कुमार का बिहार में विकास के नाम पर विरोध करने का प्रयास खोटा सिक्का साबित हो सकता है। इसलिए मोदी जी अपने भाषण में लगातार जंगलराज पर जोर दे रहे थे। यही वो कड़ी है जो भाजपा की राह को आसान बना सकता है। भाजपा को एक दूसरी बात पता है कि बिहार में मंडलवाद का विरोध करके कुर्सी का सपना देखना उसके उस सपने के अकाल मृत्यु जैसा कदम है। क्योंकि बिहार के जिन लोगों ने 25 साल से इस मंडलराज को बनाए रखा है। वह आवाम अब तक काफी चतुर-चालाक और शातिर भी हो चुकी है।
अतः मोदी जी आगे से जरा ध्यान रखें "जंगलराज" का प्रचार करते समय ज्यादा से ज्यादा 15 वर्षों का उल्लेख करें। क्योंकि बार-बार 25 साल के उल्लेख से कहीं मंडलवादी आवाम आपकी और संघ की कमंडल राजनीति को समझ गई तो भाजपा का किया धरा काम बिगड़ जाएगा। फिर 25 साल से चले आ रहे मंडल राज को 30वें साल में प्रवेश करने से आप नहीं रोक पाएंगे। इसलिए विकास पर फोकस कीजिए, युवा पर फोकस कीजिए, पलायन पर फोकस कीजिए, किसान-मजदूर पर फोकस कीजिए, बिजली पर फोकस कीजिए, स्वास्थ्य समस्याओं पर फोकस कीजिए! इस बैताल पचीसी पर ध्यान लगाइयेगा तो दिल्ली की तरह दिल टूट सकता है। सो बी केयरफुल दिस इज द बैट्ल ऑफ बिहार
grin emoticon
Nitish Kumar Lalu Prasad Yadav Narendra Modi Sushil Kumar Modi Shailesh Kumar Bulo Mandal Jai Prakash Narayan Yadav
बहियार से लाइव
आपका
विवेकानंद
No comments:
Post a Comment